10 बीघा की फसल पर किसान को 2916 सौ की चेक

Uncategorized

ayukफर्रुखाबाद: कानपुर मंडल के मंडलायुक्त इफ्तेखारुदीन ने आज जनपद दौरे पर आकर भ्रमण किया| सबसे पहले इन्होने कमालगंज व्लाक में किसानो को चेक वितरित की| इस दौरान एक किसान के 10 बीघा फसल के नुकसान पर केवल 2916 सौ रुपये की चेक देखकर मंडलायुक्त भडक गये उन्होंने तत्काल लेखपाल को बुलाकर पुन: सर्वे कर किसान को उसके नुकसान के हिसाब से चेक का वितरण करने के निर्देश दिये|

कमालगंज व्लाक कार्यालय पंहुचे मंडलायुक्त ने सबसे पहले व्लाक प्रमुख राशिद जमाल के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया| व्लाक का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने व्लाक कर्मियों से कहा कि हर आगन्तुक की गरिमा होती है| व्लाक में जो पंहुचे उसकी समस्या का समाधान होना चाहिए| इसके उपरांत उन्होंने व्लाक के निकट स्थित प्राथमिक विधालय में तहसील अमृतपुर के ग्राम सिया, सरह, खुटिया के 150 किसानो को पांच लाख रुपये की राशि का वितरण बारिस के कारण फसलो के लिये चेंको का वितरण किया| उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की तत्काल राहत राशि का धन पंहुचाने में व्यस्त है| उन्होंने कहा सभी जनपदों में राहत राशि का धन आवंटित कर दिया गया है| चेक वितरण के दौरान उन्होंने 2916 सौ की चेक ले रहे तहसील अमृतपुर के किसान कालीचरन से कहा की कितनी फसल का नुकसान हुआ, जिस पर किसान ने बताया की 10 बीघा का| इतना सुनते ही आयुक ने मौके पर ही लेखपाल मनोज दीक्षित को तलब कर लिया| उन्होंने लेखपाल को निर्देश दिये की फसल का सही से आंकलन क्र पुन: चेक तैयार कर किसान को उपलब्ध कराये|

कमालगंज से आयुक्त सीधे विकास खंड बढ़पुर के ग्राम अमेठी जदीद पंहुचे उन्होंने यहाँ उन्होंने एक लाख 40 हजार रुपये की चेको का वितरण किया| इसके उपरांत तकरीबन 2:30 पर तहसील सदर पंहुचे यंहा भी उन्होंने डेढ़ लाख रुपये की चेको का वितरण किया| इसके बाद उन्होंने तहसील दिवस में शिकायतों को भी सूना| आयुक्त से नेकपुर निवासी शिवकुमार पाण्डेय ने भूमि कब्जे की शिकायत की तो उन्होंने एसडीएम सदर से मांमले की जाँच करने के निर्देश दिये| इसके साथ ही उपनिर्देशक कृषि ए०के सिंह ने खरीफ की फसल की बीमा धनराशि भी आयुक के हाथो से वितरित करायी| शाम के समय उन्होंने फतेहगढ़ स्टेडियम में पंहुचकर दो ट्रक व दो मिनी ट्रक राहत सामिग्री भी भूकंप पीडितो के लिये रवाना की| 108 साइकिलो का वितरण मनरेगा मजदूरों को किया| इस दौरान जिलाधिकारी एनके एस चौहान, पुलिस अधीक्षक विजय यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे|