सपा छात्र सभा की जिला कमेटी घोषित

Uncategorized

spaa chatr sbhaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राधेश्याम श्रीवास्तव ने छात्र सभा कि 21 सदस्यी जिला कार्यकारणी की घोषणा के साथ साथ चारो विधान सभा अध्यक्ष की भी घोषणा की गयी|

जिलाध्यक्ष राधेश्याम ने बताया की उनका मुख्य उद्देश्य डिग्री कालेजो में छात्र संघ के चुनाव की कराना है| जिसके लिये प्रदेश नेतृत्व को कई चरणों में पत्र भी भेजा जा चूका है| इसके साथ ही चारो विधानसभा अध्यक्षों की भी घोषणा की गयी है| जिसमे कायमगंज से अनमोल यादव, लोकेश यादव, को अमृतपुर, दीपेन्द्र शाक्य को सदर व सूरज सिंह राजपूत को भोजपुर का विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है| सभी विधान सभा अध्यक्षों को 10 दिन के अन्दर अपनी कमेटी बनाने के निर्देश दिये गये है|
इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला प्रवक्ता मंदीप यादव आदि भी मौजूद रहे|