मुकदमा दर्ज होते ही वैकफुट पर आये सपाई, बोले पुलिस को नही पीटा

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह के जनपद आगमन पर बीते दो दिन पूर्व पुलिस लाइन गेट पर सपा नेताओ के द्वारा पुलिस कर्मियों की पिटाई करने के बाद 30 अज्ञात सपा नेताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया| जिसके बाद सपानेताओ ने सफाई देनी शुरू कर दी| सपा नेताओ ने कह दिया की उन्होंने किसी पुलिस कर्मी को नही पीटा|

सपा के आवास विकास स्थित जिला कार्यालय पर बुलाई गयी पत्रकार वार्ता में सपा नेताओ ने पुरे मामले को डीएम, एसपी व मिडिया को जिम्मेदार बताया| सपा नेता डॉ० सुबोध यादव ने आप बीती सुनाते हुये कहा कि नेता जी का काफिला जैसे ही पुलिस लाइन गेट के अद्नर हुआ वैसे ही पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर दिया| सपा नेताओ के काफिले में सबसे आगे पूर्व विधायक अरविन्द प्रताप की गाड़ी थी| पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया| उन्होंने कहा मै पूर्व विधायक हूँ लेकिन उन्हें जाने नही दिया| इसके पीछे जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव की गाड़ी थी| पार्टी के जिलाध्यक्ष को पुलिस ने राष्ट्रिय अध्यक्ष से मिलने को रोक दिया| यह प्रशासन कि किस तरह की व्यवस्था है| नेता जी से मिलने वालो की लिस्ट पहले ही प्रशासन को मुहैया करा दी गयी थी|

इसके बाद प्रशासन ने जिलाध्यक्ष ,पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेताओ को भी रोक दिया| जबकि हैलीपैड पर प्रशासन ने 200 आदमी खड़े थे| जिनका पार्टी के साथ कोई लेना देना नही होता है| उन्होंने कहा कि क्या इससे नेता जी की सुरक्षा में कोई फर्क नही पड़ा क्या? डॉ० सुबोध ने कहा कि सबसे आगे पूर्व विधायक अरबिंद प्रताप की गाड़ी उसके पीछे जिलाध्यक्ष की गाड़ी अरविद को रोकने के बाद जिलाध्यक्ष का बेटा उतरा और उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों को बताया कि उनके पिता जिलाध्यक्ष है और वह खुद पूर्व व्लाक प्रमुख है| लेकिन फिर भी पुलिस कर्मियों ने दरवाजा नही खोला| तभी अचानक अरविन्द प्रताप की गाड़ी किसी तरह चालू होकर एक सिपाही के पैर पर शायद चढ़ गयी| तभी पीएसी के सिपाहीयो न जिलाध्यक्ष के बेटे पीटना शुरू का कर दिया| जिसे देखकर पार्टी के अन्य नेता उसका प्रतिवाद करने लगे| किसी ने भी थानाध्यक्ष के साथ मारपीट नही की|

जिलाध्यक्ष डीएम, एसपी को नोटिस जारी करेगे की जब उनके पास सूची थी तो यह घटना क्यों हुई| इस दौरान पूर्व विधायिका उर्मिला राजपूत, विश्वास गुप्ता, मंदीप यादव आदि मौजूद रहे|