हत्यारोपी को गोली मारी

Uncategorized

GOLI 1फर्रूखाबाद:थाना मेरापुर क्षेत्र के गाँव नगला बीरवल निवासी 40 वर्षीय सर्वेश पुत्र दलवीर सिंह को गोलीमार घायल कर दिया गया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जंहा से उसे रिफर कर दिया गया|

हत्यारोपी सर्वेश को गोली लगने के बाद कायमगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जंहा प्राथमिक उपचार के बाद उसे देर रात लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| लोहिया अस्पताल में बीती रात भर्ती होने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नही हुआ तो उसे पुन: रिफर कर दिया गया| पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है| सर्वेश पर हत्या का मुकदमाअदालत में चल रहा है|