मटेरियल लूट का विरोध करने पर मजदूरों को पीटा

Uncategorized

MARPITफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) बीती रात बिल्डिंग मटेरियल लूटने करने आये कुछ लोगो को जब मौके पर मौजूद मजदूरों ने टोक दिया तो मजदूरों को जानवर की तरह मारपीट कर घायल कर दिया गया|

थाना क्षेत्र के ढाई घाट स्थित नवनिर्मित पुल में निर्माण कार्य चल रहा है| जिसमे मिक्सर प्लांट में बीती रात कुछ लोग सीमेंट आदि लूटने के इरादे से घुस आये तोइसका मजदूर आसिफ, समीम, विजय सिंह ने विरोध का कर दिया| तो आक्रोशित लुटेरो ने मजदूरों को मारमार कर बेदम कर दिया| घटना की सूचना ठेकेदार सुखवीर सिंह निवासी इटावा को दी गयी| उन्होंने मामले को सेतु निगम के सहायक अभियंता आर के दीक्षित को सूचना दी| फिलाहल अभीतक कोई कार्यवाही नही हुई है| लुटेरो इ आतंक को देखते हुये बीती रात निर्माण कार्य रोक दिया गया| जिसे बाद में गुरुवार को दोपहर शुरू हो सका|