थानाध्यक्ष व ससुरालवालों के खिलाफ तहरीर

Uncategorized

shilaa shmsabadफर्रुखाबाद:(शमसाबाद)विवाहिता की हत्या व इसकी शिकायत करने पर पीड़ित पक्ष को ही थाने में बंद कर मारपीट करने के मामले में थानाध्यक्ष व ससुरालियो के खिलाफ तहरीर दी गयी है|

घटना के सम्बन्ध में मृतका के भाई उमेश ने शीला के ससुरालियो के खिलाफ दी गयी तहरीर में एक लाख रुपये व भैस आदि ना देने पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप है| जिसमे विवाहिता के पति प्रशांत, माँ गुड्डी देवी, बहन शिवांगी, व मौसी-मौसा निवासी मसेनी के खिलाफ तहरीर दी| इसके साथ ही साथ शमसाबाद थानाध्यक्ष प्रदीप यादव को भी घटना में अपराधी बनाया गया है| थानाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर एसडीएम बीडी वर्मा को दी गयी है| थानाध्यक्ष पर आला अधिकारियो को घटना के सम्बन्ध में गुमराह करने का भी आरोप है|

एसडीएम के द्वारा कार्यवाही का भरोसा देने पर ग्रामीण व विवाहिता के परिजन शांत हुये| घटना से फ़िलहाल थानाध्यक्ष पर गाज गिरने के आसार बन गये है|