ग्रामीण की मौत,पत्नी पर हत्या का आरोप

Uncategorized

htyaaaफर्रुखाबाद:(शमशाबाद)थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर नगलादेवीदयाल निवासी 50 वर्षीय शिवदयाल की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी| पुलिस मामले की जाँच कर रही है|

मृतक के भतीजे जबाहर पुत्र रामभरोसे ने थाने में तहरीर दी| जिसमे शिवदयाल की हत्या के पीछे उनकी ही पत्नी का हाँथ बताया गया है| शिवदयाल के एक सात वर्षीय पुत्र भी है| शिवदयाल की पत्नी उसकी उम्र की आधी ही है| जिससे दोनों में आये दिन विवाद होता रहता था| जबाहर ने शिवदयाल की हत्या में उसकी पत्नी का ही हाथ बताया है| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|