समुद्र में डूबा यात्री जहाज, 700 लोगों के मारे जाने की आशंका

Uncategorized

jahaaz_700नई दिल्ली: लीबिया के पास भूमध्य सागर में एक बड़ी नाव डूबने से कम से कम 700 लोगों के मारे जाने की आशंका है। शनिवार रात लीबिया के तट से कुछ दूरी पर हुए इस हादसे में अबतक 28 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि मारे गए सभी लोग अबैध रुप से यूरोप जा रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र के शर्णार्थी सिविर के अधिकारियों का कहना है कि बचाव और राहत कार्य के लिए इटली के कोस्ट गार्ड्स और इटली नौसेना के जहाजों को समंदर में उतारा गया है। दक्षिणी भूमध्यसागर में पिछले कई दशकों में हुई यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। आशंका जताई जा रही है कि लोगों की भीड़ एक ओर होने से नाव का बैलेंस बिगड़ गया होगा। हालांकि मरने वालों की संख्या की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यात्रियों से भरा जहाज इतालवी द्वीप लम्पेदूसा से तकरीबन 180 किमी दूरी पर डूबा हैं। हादसा कल शनिवार की रात को हुआ है। कहा जा रहा है कि जहाज के एक हिस्सेन में काफी लोग इकट्ठा हो गए। जिससे जहाज के एक भाग में भार अधिक हो गया है और जहाज पलट गया है।

साथ ही इस हादसे की जानकारी होते ही वहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी कर दिया है. यात्रियों की तलाश में राहत कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। यात्रियों को बचाने की कोशिश में इटली के कोस्ट गार्ड्स और इटली नौसेना के जहाज समुद्र में उतारे गए हैं। जो कि यात्रियों की तलाश में जुटे हैं।