पदयात्रा निकाल अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Uncategorized

cangresh copyफर्रुखाबाद:(कमालगंज) कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कमालगंज से रजीपुर तक पदयात्रा निकाल के केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की| वही जूता पहनकर अम्बेडकर प्रतिमा पर चढने से विवाद की स्थित भी पैदा हुई|

पार्टी के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कमालगंज कस्बे में एकत्रित हुये| जंहा से तकरीबन तीन किलोमीटर पैदल चलकर नारेबाजी करते हुये रजीपुर पंहुचे| कांग्रेसियों से रजीपुर में स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया|

,माल्यार्पण के दौरान कांग्रेसी जूते पहनकर प्रतिमा पर चढ़ गये| जिससे विवाद की स्थित बन गयी| रजीपुर निवासी बसपा कार्यकर्ता धीरेन्द्र कुमार सुमन ने कांग्रेसियों को यह करते हुये प्रतिमा से नीचे उतारा दिया कि वह लोग पहले अपने जूते उतारे बाद में प्रतिमा पर चढ़े| विवाद बढ़ता देख सभी कांग्रेसी नीचे उतर आये| बाद में जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा ने विरोध करने वाले धीरेन्द्र को 1000 रुपये अम्बेडकर प्रतिमा पर कार्यक्रम करने के लिये दिये| प्रदर्शन के दौरान मोदी सरकार, अखिलेश सरकार के खिलाफ नारेवाजी भी की गयी|

इस दौरान नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, जिला महामंत्री डॉ० दिनेश अग्निहोत्री, कमालगंज नगर अध्यक्ष डॉ० प्रमोद औदिच्य, इरफान, आदि मौजूद रहे|