छत्रिय समाज के लोग अभी भी एकजुट नही:वीरेंद्र सिंह

Uncategorized

virendr singhफर्रुखाबाद: अखिल भारतीय छत्रिय महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा० वीरेंद्र सिंह ने कहा है की वर्तमान में भी समाज के लोग एक जुट नही है| जिससे संगठनात्मक कार्यो को करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है| संगठन अपने समाज के हित के लिये हर सम्भव प्रयास कर रहा है|

बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हॉउस में बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा की 22 अप्रैल को संगठन सामूहिक विवाह का आयोजन कर रहा है| जिसमे तकरीबन 15 जोड़ो के विवाह सम्पन्न कराया जायेगा| लेकिन समाज के लोग अभी तक खुलकर संगठन व अपने समाज के हित में नही सोच रहे है| उन्होंने बताया की संगठन महाराणा प्रताप जयंती को भी पूर्ण भव्यता के साथ मनायेगा| जिसकी सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है|
जिलाध्यक्ष अनिल राठौर ने कहा की संगठन के भवन निर्माण का कार्य चल रहा है| जिसके लिये समाज से सहयोग माँगा जा रहा है| इस वर्ष समाज ने ढाई लाख रुपये एकत्रित किये गये है| जिन्हें भवन निर्माण में लगाया जायेगा| जब यह धनराशि खत्म हो जायेगी| इसके बाद ही समाज से पुनः धन एकत्रित किया जायेगा|

इस दौरान वीरेंद्र परिहार, मुकेश राठौर, मुन्नू सिंह राठौर, डीएस राठौर, सुमन राठौर आदि लोग मौजद रहे|