युवजन सभा के प्रदेश सचिव ने परखी हकीकत

Uncategorized

prdip tadavफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष शोएब खान ने जनपद पंहुचकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की| इस दौरान संगठन को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये|

आवास विकास स्थित सपा के जिला कार्यालय पर दोपहर बाद पंहुचे प्रदेश सचिव ने कार्यकर्ताओ को समाजवादी पार्टी कीनीतियों को जन-जन तक पंहुचाने पर जोर दिया| उन्होंने कहा की युवजन सभा ने प्रदेश में कई पदाधिकारी बनाये गये है| जो विभिन्य जनपदों में जाकर सपा की नीतियों का विस्तार करने का कार्य करेगे|

उन्होंने कहा की सरकार नया बजट लाने जा रही है उसमे युवाओ के लिये बहुत कुछ होगा| सपा सरकार युवाओ को आगे बढ़ाने के लिये प्रयास रत है| पुलिस भर्ती पर उठ रहे सबालो पर उन्होंने कहा की आरोप तो लगते ही रहते है| इस दौरान युवजन सभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव(नदौरा वाले) ने डॉ० धीरज यादव, विकास दुबे व अन्य नेताओ के साथ प्रदेश अध्यक्ष शोएब खान को तलबार व पगड़ी भेट की|

बैठक में जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित,मंदीप यादव आदि मौजूद रहे|