जनता पुलिस के केबल खौफ को जानती:आईजी

Uncategorized

ig ashutosh pandeyफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली में प्रोजेक्ट आईना में शिरकत करने आये आई जी आशुतोष पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों को उनका ही चेहरा दिखा दिया| श्री पाण्डेय ने पुलिस कर्मियों से कहा कि जनता पुलिस को मित्र के रूप में नही देखती वल्कि जनता की नजर में पुलिस का एक खौफ है| वह केबल उसी को पहचानती है| उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से जनता के साथ शालीनता का व्यवहार करने के निर्देश दिये|

श्री पाण्डेय दोपहर बाद पुलिस अधिक्षक विजय यादव के साथ कोतवाली पंहुचे| जिसके बाद उन्होंने सर्व प्रथम गार्डआफ आनर लिया| इसके बाद उन्होंने गार्डआफ आनर दे रहे सिपाही भानु प्रताप सिंह, रामप्रकाश, सुरेश सिंह मनोज कुमार आदि से नियुक्ति के विषय में पूंछा| जिस पर सिपाही भानु प्रताप ने अपनी नियुक्ति कानपुर नगर में कराये जाने की बात कही|
इसके उपरांत उन्होंने विभिन्य मामलो में विवेचक और वादी को आमने सामने कर घटना और उसके परिणाम के विषय में जाँच की| उन्होंने वादी राधेश्याम जाटव निवासी सातनपुर पर से 107/16 की कार्यवाही किये जाने की शिकायत पर उसे तत्काल हटाये जाने का आदेश दिया|

इसके साथ ही साथ महेश चन्द्र गुप्ता ने कहा की उसका पुत्र अनुराग खो जाने के बाद आज तक उसका पता नही चला| तो आई जी ने कोतवाल से पूंछा की इसमे क्या कार्यवाही हुई तो कोतवाल बताया कि गुमशुदगी दर्ज की गयी| कोतवाल को उन्होंने हिदायत दी की किसी भी नाबालिक किशोर या किशोरी के गायब होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाती है इस मामले में भी उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये|

आई जी ने कहा की अधिकतर विवेचनाओ में वादी के नम्बर विवेचक के द्वारा गलत डाल दिये जाते है जिस पर बात ही नही हो पाती| श्री पाण्डेय ने कोतवाल से मोबाइल नम्बर 9335781 314 पर कोतवाल को काल करने को कहा तो कोतवाल राजेश्वर सिंह ने अपने अंदाज में कडक आवाज में बात की तो आई जी ने नाराजगी जतायी| उन्होंने कहा की यदि पीड़ित से कड़क आवाज में पुलिस बात करेगी तो जनता पुलिस से दूर भागेगी| एक मामले में सोताबहादुरपुर के प्रधान जमील अहमद ने राजेपुर थानाध्यक्ष के द्वारा कई बार दौड़ाने के बाद भी कार्यवाही ना करने की शिकायत पर उन्होंने राजेपुर एसओ को नोटिस जारी करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक को दिये|

उन्होंने कहा की जनता पुलिस से भयभीत है वह पुलिस के पास जाना पसंद नही करती जनता की नजर में पुलिस ने अपनी छवि खराब क्र रखी है| जनता की नजर में पुलिस का केबल खौफ वाला चेहरा ही है| इसे दूर करने के लिये पुलिस कर्मियों को जनता ने मित्र के रूप में बात करना चाहिए| जिससे जनता पुलिस से जुड़ सके| थाने में आने वाले पीड़ित को न्याय मिल सके गाली नही| पुलिस पीड़ित को गाली देकर भगा देने में अपनी कमजोरी छिपाने का कार्य करती है| इस लिये पुलिस कर्मियों को अपने कर्तव्य से नही भागना चाहिए|

श्री पाण्डेय ने कहा की कई मामलो में पुलिस अधिकारी कार्यवाही ना करने के नाम पर राजनीति का दबाब होने की बात कहकर आरोपी पर कार्यवाही नही करते है| पुलिस द्वारा राजनीति की चादर लपेट लेना उसकी कामचोरी का ही परिणाम है|

संकिसा:कानपुर परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडेय ने सोमवार को बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा स्थित स्तूप का जायजा लेने के पश्चात बताया कि पिछले दिनों हुए अवैध खनन के मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने स्तूप पर जाकर विसारी देवी मंदिर के बारे में जानकारी प्राप्त की। मेरापुर थाने के सिपाही शमशुल हसन ने बौद्ध अनुयाइयों और सनातन धर्मियों के विवाद से संबंधित न्यायालय में लंबित मुकदमे के बारे में बताया। राजघाट स्थित गज स्तंभ पर सुरेश चंद्र बौद्ध से बातचीत की।