श्रमविभाग के लिपिक के घर पुलिस का छापा

Uncategorized

risvatफर्रुखाबाद: श्रम विभाग में यूपी शासन की तरफ से पंजीकृत मजदूरों के परिजनों को मातृत्व लाभ व उनके मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है। इस योजना के तहत उप-श्रमायुक्त कार्यालय से लगभग चार सैकड़ा चेक जनपद के श्रमिको के नाम जारी किये गये| जिसमे अबैध बसूली की शिकायत मिलने पर लविभग के लिपिक के घर पर छापा मारा गया|

जिलाधिकारी एनकेएस चौहान को जानकारी मिली की श्रम का बाबू अतुल चेक वितरण में अवैध वसूली कर रहा है और चेक भी अपने आवास से ही वितरित करा रहा है| डीएम के निर्देश पर पुलिस कर्मी लिपिक के आवास पर पंहुचे लेकिन वह घर से गायब था| छापा की जानकारी होने के बाद विभाग के आला अधिकारी ने लिपिक को डीएम के सामने पेश किया| उन्होंने लिपिक से सभी चेक एडीएम कार्यलय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये| डीएम ने जाँच अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल को सौपी है|