लोहिया की जयंती पर भी विधायक जी रहे गायब

Uncategorized

spaa lohiyaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के नेताओ ने लोहिया प्रतिमा के पास एकत्रित होकर राममनोहर लोहिया के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया| सभी सपा नेताओ को सरकार कि योजनाओ कि जानकारी जन-जन तक पंहुचने के लिये कहा गया| जयंती में सपा विधायक नदारद रहे|
आवास विकास में बुलाई गयी बैठक में पार्टी में लोहिया के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने पर जोर दिया गया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा की लोहिया ने फर्रुखाबाद को अपनी कर्मभूमि बनाया यह हम सब के लिये गर्व की बात है| उनके विचारो को जन-जन तक पंहुचाना हम सब का कर्तव्य है|जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने सरकार की उपलब्धियों के विषय में सबको अवगत कराया| डॉ० जितेन्द्र यादव ने लोहिया पार्क में टिन सेट डलवाने कि घोषणा कि| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने अभी को समाजवादी विचार धारा से जुड़ने को कहा गया|
पूर्व विधायक इजहार आलम, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक सुरेन्द्र यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किये| एडवोकेट मंदीप यादव ,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, विकास दुबे, रामलखन कठेरिया आदि लोग भी मौजद रहे| लेकिन लोहिया के जन्मदिन पर भी जिलाध्यक्ष के फरमान के बाद भी विधायक नही पंहुचे|
लोहिया का जन्मदिन
डॉ॰ राममनोहर लोहिया का जन्म 23 मार्च 1910 को उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जनपद में (वर्तमान-अम्बेदकर नगर जनपद) अकबरपुर नामक स्थान में हुआ था। उनके पिताजी श्री हीरालाल पेशे से अध्यापक व हृदय से सच्चे राष्ट्रभक्त थे। ढाई वर्ष की आयु में ही उनकी माताजी (चन्दा देवी) का देहान्त हो गया।। उन्हें दादी के अलावा सरयूदेई, (परिवार की नाईन) ने पाला।