भारतीय नववर्ष पर हिन्दू जय घोष से गूंजा नगर

Uncategorized

sanghफर्रुखाबाद: भारतीय नववर्ष(नवसंवतसर) के स्वागत में नगर की गलियों में हिन्दू संगठन जय घोष करते नजर आये| सम्पूर्ण नगर में प्रभात फेरी निकाली गयी|

संघ ने सरस्वती शिशु मंदिर सेनापति से ध्वज पूजन कर सभी पथसंचलन करते हुये चौक, घुमना, बुरावाली गली, नई बस्ती, बागकूंचा, रेलवे रोड होते हुये पुन:सेनापति मोहल्ले में पंहुचे जंहा बौधिक कार्यक्रम के बाद समाप्त हुआ| इस दौरान सांसद मुकेश राजपूत, वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, बीजेपी जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, जिला महामंत्री विमल कटियार , सांसद प्रतिनिधि रामवीर शुक्ला, आचार्य सर्वेश शुक्ला, हिजाम जिलाध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे| फतेहगढ़ में भी संघ के लक्ष्मीकान्त मिश्रा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया|

संस्कार भारती ने किया गंगा पूजन
snskar bhartiभारतीय नवसंवत्सर के अवसर पर शनिवार प्रातः संस्कार भारती के पदाधिकारी गंगा तट पर पंहुचे| जंहा सूर्य भगवान के साथ-साथ भागीरथी को अर्घ दिया| इसके साथ ही सभी को बधाई दी| इस अवसर पर नाट्य प्रमुख सुरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि भारतीय नववर्ष केबल भारत में ही नही वल्कि समस्त समस्त विश्व के विकास का सूचक है| हमे इसका पुरे सम्मान के साथ स्वागत करना चाहिए| इस अवसर पर अतुल कपूर, रविन्द्र भदौरिया, अनुभव सारस्वत, अनुराग पाण्डेय(रिंकू) मनोज वर्मा, राजगौरव पाण्डेय, संजीव वर्मा, अरविन्द दीक्षित आदि मौजूद रहे|