पानी-पानी की समस्या पर डीएम ने लगाई क्लास

Uncategorized

dm eoफर्रुखाबाद: बीते दिन नाला मछरट्टा तिराहे जलभराव के कारण एक बैल की मौत हो जाने के बाद उपजे विवाद पर जिलाधिकारी ने खुद मौके पर जाकर निरिक्षण किया| उन्होंने नगपालिका के अधिशासी अधिकारी पीके श्रीवास्तव व अवर अभियंता मुकेश यादव की जमकर क्लास लगाई।

डीएम नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह के साथ गुरुवार को पंहुचे तो अधिकारियो में खलबली मच गयी| उन्होंने ने जलभराव की समस्या में लापरवाही होने पर नाराजगी व्यक्त की और नगर पालिका से दो दिन के अन्दर नालो की सफाई के निर्देश दिये| उन्होंने इसके साथ ही नेकपुर में हो रहे जल भराव की जानकारी भी अधिशासी अधिकारी से ली और जल्द सफाई कराने के निर्देश भी दिये|

इस दौरान सहायक अभियंता अमित शर्मा और विधायक पुत्र विक्की सिंह भी मौजूद रहे|