निशाने पर नही लगी शहर कोतवाल की गोली

Uncategorized

pulisफर्रुखाबाद: कई महीनो बाद आज जनपद के सभी कोतवालों व थानाध्यक्ष को फायरिंग का अभ्यास कराया गया| लेकिन अधिकतर ने निशाने पर गोली नही चला पायी|

पुलिस लाइन के मैदान में आयोजित की गयी फायरिंग अभ्यास में जनपद के सभी 14 थानों के प्रभारी मौजूद थे| जिसमे सभी को लक्ष्य भेदने के लिये गोली आबंटित की गयी| जिसमे सबसे खराब प्रदर्शन शहर कोतवाल राजेश्वर सिंह का रहा| उन्होंने अपने टारगेट से तकरीबन तीन फुट दूर गोली मारी| जिसके बाद गोली वापस लौट कर वही गिरी जिस जगह पर भी को गोली आबंटित की जा रही थी| इसके आलावा कई और भी निशाना लगाने में नकाम साबित हुये|
प्रतिसार निरीक्षक सुन्दर सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों व उप निरीक्षकों को 30-30 राउंड फाय¨रग कराई गई थी।

जिनका रिलल्ट तैयार किया जा रहा है। फाय¨रग से पूर्व पुलिस लाइन सभागार में सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रे¨कग नेटवर्क सिस्टम) योजना के अंतर्गत चेंज मैनेजमेंट वर्कशाप का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक विजय यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आरबी चौरसिया, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, उप निरीक्षक आदि ने प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही मेरापुर थानाध्यक्ष कुलदीप दीक्षित, मऊदरवाजा थानाध्यक्ष सुनील यादव, जहानगंज थानाध्यक्ष अनूप तिवारी, कमालगंज यतेन्द्र यादव ने निशाना कुछ ठीक लगाया|