आकाशवाणी केंद्र के गार्ड के घर 15 लाख की चोरी, पुलिस से झड़प

Uncategorized

choriफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) थाना क्षेत्र के ग्राम मुजफ्फरपुर पट्टी निवासी सुरक्षा गार्ड अनिल किशोर पुत्र लंकुश राम यादव के घर चोरो ने बीती रात 15 लाख का नकदी जेबर चोरी कर लिया| इसके बाद घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे के बाद पुलिस ने मौके पर पंहुचकर जाँच की|

अनिल किशोर पूर्व सैनिक है वर्तमान में अनिल आकाशवाणी दिल्ली कार्यालय में सूरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा है| उसके गाँव मुजफ्फरपुर पट्टी में उसकी पत्नी कुसमा पुत्र अमित व अखिल घर पर रहते है| बीती रात अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुस गये और कमरे का ताला तोड़ दिया| कुसमा अपने पुत्रो के साथ वगल के कमरे में सो रही थी| चोरो ने कमरे में रखे बक्सों को खोलकर उसमे रखे तकरीबन 2 50 लाख नकद और अन्य जेबर चोरी कर लिये|

सुबह तकरीबन 6 बजे कुसमा सो कर उठी तो उसके चोरी की जानकारी हुई| जिस पर उसके अपने पुत्रो को जगाया| कुसमा का पुत्र अमित घटना की जानकारी देने थाने पंहुचा तो उसे वंहा से टरका दिया गया| सूचना मिलने के तकरीबन तीन घंटे बाद राजनैतिक दबाब पड़ने पर पुलिस मौके पर पंहुची| जंहा पुलिस के लेट आने पर आक्रोशित ग्रामीणों की नोकझोक हो गयी| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|
थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने जेएनआई को बताया की घटना के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|