स्कूल चलो अभियान में डीएसओ का पेंच, अध्यापक बनायेगे राशन कार्ड

Uncategorized

dso farrukhabadफर्रुखाबाद: आने वाले कुछ दिनों में ही मासूमो का भविष्य तय होगा| शासन-प्रशासन जंहा एक तरफ छात्र पंजीकरण संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे है और जगह-जगह रैली निकाल कर बच्चो को स्कूल चलो अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है| वही जिला पूर्ति अधिकारी ने नगर के अध्यापको को राशन कार्ड सत्यापन में लगा दिया है| जिससे नगर के स्कूल चलो अभियान में ब्रेक लगता नजर आ रहा है|

बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नगर के अध्यापको की सूची जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध करायी गयी थी| जिसमे से कुछ शिक्षको ने अपनी डियूटी हटवाली| लेकिन केबल नगर के परिषदीय विधयालयो की राशन कार्ड सत्यापन में डियूटी लगाए दी गयी| जिससे नगर में स्कूल चलो अभियान में जंग लगता नजर आ रहा है|

एक अप्रैल को नया सत्र शुरू हो रहा है| नगर में पहले से ही एक एक अध्यापक के सहारे तीन-तीन विद्यालय चल रहे है| इसके बाद भी नगर के शिक्षको की डियूटी राशन कार्ड सत्यापन में लगाना किसी भी तरह से उचित नही है| शिक्षा के अधिकार अधिकार अधिनियम के तहत यह साफ निर्देश है की शिक्षक को राष्ट्रीय कार्यक्रमों के अलाबा किसी कार्यक्रम में ना लगाया जाये| इसके बाद भी शिक्षको की डियूटी लगाये जाने से शिक्षक संगठनो में रोष व्याप्त हो गया है|

जिलापूर्ति अधिकारी हिमाशु द्विवेदी ने जेएनआई को बताया उन्होंने नगर के 20 शिक्षको की डियूटी राशन कार्ड के सत्यापन में लगा दी है| जिसमे से कुछ को बीएसए कार्यालय से बाद में परिवर्तित किया गया| आवश्यकता पड़ने पर और शिक्षको डियूटी लगायी जाएगी|