परेड में शामिल ना होने वाले पुलिस कर्मियों पर होगी कार्यवाही

Uncategorized

aspफर्रुखाबाद: पुलिस की परेड में एसपी कार्यालय में तैनात कोई भी पुलिस कर्मी नही पंहुचा| जिस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी| और कहा आगे से जो पुलिस कर्मी परेड में नही पंहुचेगा उन पर कार्यवाही की जाएगी|

शुक्रवार को पुलिस लाइन में होने वाली परेड में पुलिस पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी नही जाते थे| अपर पुलिस अधिक्षक रामभुवन चौरसिया ने खुद सभी पुलिस कर्मियों को अपने उपकरणों के साथ परेड में एकत्रित होने के निर्देश दिये| इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्य शाखाओ में तैनात पुलिस कर्मी परेड में हिस्सा नही लेते थे|