डीएम के निरीक्षण में सीएमएस व डाक्टर मिले गायब

Uncategorized

dm 9फर्रुखाबाद:लोहिया अस्पताल की चरमराई व्यवस्था की पोल तब खुल गयी जब जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया| लगभग सभी डाक्टर गायब मिले| जिस पर डीएम ने मुख्यचिकित्सा अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिये|

डीएम का आज लकूला गिहार बस्ती में कार्यक्रम था| जिसमे पहुंचने के दौरान ही उन्होंने लोहिया अस्पताल का निरीक्षण किया| सुबह-सुबह डीएम के आने से अस्पताल में भगदड़ मच गयी| उन्होंने सर्व प्रथम ओपीडी को चेक किया| जिसमे उनका पारा तब चढ गया जब ओपीडी में उन्हें कई डाक्टर गायब मिले| हद तो तब हो गयी की लोहिया अस्पताल के मुख्यचिकित्सा अधीक्षक ही गायब थे| कुछ देर बाद पंहुचे सीएमएस रतन कुमार पंहुच गए| डीएम ने गंदगी देख भी नाराजगी व्यक्त की| मौके पर डॉ० विवेक ही मौजूद मिले| डॉ० कमलेश शर्मा भी गायब थे| लेकिन कुछ समय के बाद वह भी आ गये| इसके साथ डा0 अजय कुमार, डा0 वीबी पुश्कर व डा0 राजेश तिवारी गैर हाजिर थे|

सीएमओ डॉ० राकेश कुमार ने बताया की गायब चिकित्सको से जबाब तलब किया जायेगा| इसके साथ ही साथ सीएमएस से एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दिए गये है|
डीएम ने बांटी फाइलेरिया की दवा
जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार ने फाइलेरिया दिवस दिवस पर लकूला गिहार बस्ती में दवा वितरित की| उन्होंने यह दवा घर-घर पंहुचाने के निर्देश भी दिये| इस दौरान भारी भीड़ भी एकत्रित रही|