मिट्टी खोद रही महिला टीले में दबी

Uncategorized

फर्रुखाबाद:( कमालगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा बहरामपुर निवासी 35 वर्षीय ममता देवी पत्नी रावेंद्र सिंह मिट्टी खोदते समय टीला घसने से महिला घायल हो गयी| उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

होली पर घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गयी ममता देवी टीले में दबने से घायल हो गईं। महिला के चिलाने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें निकालकर लोहिया अस्पताल लाकर भर्ती कराया। महिला के देवर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि होली पर घर की लिपाई-पुताई के लिये भाभी अन्य महिलाओं के साथ गांव के बाहर मिट्टी खोदने गई थीं। अन्य महिलाएं मिट्टी खोद कर बाहर आ गईं तभी अचानक टीला ढहने से उसके नीचे मिट्टी खोद रही ममता दब गई।

महिलाओं के चीखपुकार मचाने पर पड़ोस के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर उन्हें बाहर निकाला।