वाल्मीकि मंदिर का निर्माण रुकवाने पर सहायक अभियंता से विवाद

Uncategorized

cmफर्रुखाबाद : शहर के मोहल्ला मदारवाड़ी आईटीआई के पास बन रहे वाल्मीकि मंदिर का निर्माण सिटी मजिस्ट्रेट ने रुकवा दिया| इसके बाद उन्होेने मंदिर के बने पिलर भी तोड़ने के आदेश दिए|

सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार सिंह को शिकायत मिली की बिना अनुमति के वाल्मीकि मंदिर बन रहा है| जिस पर उन्होंने नगर पालिका के सहायक अभियंता अमित शर्मा को साथ लेकर मौके पर पंहुचे| सड़क पर मंदिर के दो पिलर खड़े कर लेंटर डालने के लिए झूला बनाया जा रहा था। उन्होंने तत्काल निर्माण कार्य रोक दिया| और पिलर तोड़ने के आदेश दिये| इसके बाद वह चले गये| सहायक अभियंता अमित शर्मा जैसे ही पिलर तुड़वाने के लिए आगे बढ़े तो लोगो विवाद शुरू कर दिया| जिसके बाद नगर पालिका के कर्मचारी वापस लौट गये|

नगर मजिस्ट्रेट ने बताया की अबैध निर्माण की जानकारी मिली थी| जिसे रोक दिया गया है| बिना अनुमति निर्माण कार्य नही करने दिया जायेगा|