फर्जी मदरसो पर गाज गिरना तय

Uncategorized

alp snkhyakफर्रुखाबाद:(कमालगंज) मदरसो में विषय में बुलाई गयी बैठक में अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल ने सभी संचालको से कागजात मांगे है| जाँच में फर्जी पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी|

शेखपुर के एक मदरसे में बुलाए गयी संचालको की बैठक में अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी छोटे लाल ने अप्रैल में होने वाली परीक्षा के विषय में निशा निर्देश दिये| इसके साथ ही उन्होंने कहा है की जो मदरसा संचालक अपने यंहा परीक्षा केंद्र लेना चाहते है वह अपने अभिलेख उपलब्ध करा दे जिसकी जाँच हो जाने के बाद मंजूरी दी जाएगी|

इस दौरान उन्होंने जनपद में चल रहे फर्जी मदरसो की जाँच के लिए भी उनके कागजात मांगे गए है| जनपद में चल रहे मदरसो में से लगभग 100 मदरसो का लेखाजोखा विभाग में उपलब्ध नही है| इस दौरान डॉ० मोहसिन, मकसूद अहमद, फिरोज, समीम आदि मौजूद रहे|