तो क्या महिला की हत्या में आवास विकास का ही व्यक्ति शामिल?

Uncategorized

MURDER LADYफर्रुखाबाद:बीते दिनों आवास विकास में सपा कार्यालय के पास मिली बोरे में बंद महिला की लाश की पहचान अभी तक नही हो पाने के कारण पुलिस के माथे पर पसीना है| पुलिस कई बिन्दुओ पर जाँच में जुटी है|

महिला की लाश मिलने के बाद जो स्थित सामने आयी उससे यह तो साफ पहले ही हो गया था की वह किसी हिन्दू परिवार से संबंध रखता है| यह भी स्पष्ट हो गया था की उसकी हत्या गला दबाकर की गयी| तीन दिन पूर्व हत्या किये जाने की पुष्टि पोस्टमार्टम में ही गयी थी|

पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नही पंहुची है| पुलिस की कई दिशा में जाँच चल रही है| पुलिस का मनाना है की महिला की हत्या किसी आवास विकास के व्यक्ति ने ही की है| जिसके बाद उसकी लाश को यहाँ फेंका गया| किसी व्यक्ति के द्वारा हत्या करने के बाद लाश को किसी सुनसान वाले इलाके में डाला जाता है| वह वस्ती के बीचो- बीच लाश नही फेंकने आएगा| पुलिस का यह भी मनाना है की हत्या की बड़े भवन में की गयी| जंहा तीन दिनों तक लाश को रखा गया| उसके बाद जब लाश सड़ने लगी तो उसको ठिकाने लगाने के लिए निकाला गया| लेकिन तभी सामने से कोई आता दिखाई दिया| और उसने लाश को फेंक दिया|

शहर कोतवाली के एसएसआई हरिश्चंद्र ने बताया की घटना आवास विकास की ही लगती है| हत्या किसने और क्यों की इसकी भी जाँच की जा रही है| घटना के पीछे आवास विकास के ही व्यक्ति का हाथ हो सकता है|