गरीबो की भूमि कब्जाने वाले सपाइयों पर होगी कार्यवाही:प्रदीप तिवारी

Uncategorized

spaaफर्रूखाबाद:समाजवादी पार्टी के कार्यालय आवास विकास कार्यलय में पंहुचे लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने सपा सरकार की योजनाओ के विस्तार के विषय में अवगत कराया| इस दौरान उन्होंने कहा की जो सपा के लोग पार्टी का रौब झाड़कर गरीबो की जमीनो पर कब्जे करने में दोषी पाये जाते है तो उनपर पार्टी कार्यवाही करेगी| जिन लोगो की शिकायत मिल रही है उन लोगो के विषय में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जायेगा| जिसके बाद पार्टी आला कमान निर्णय लेगा|

जब पुलिस विभाग में यादवी करण का आरोप लगाया गया तो पार्टी के जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने बताया कि कायमगंज एवं फतेहगढ़ कोतवाली में ठाकुर, मेरापुर में बाल्मीकि एसओ है। पुलिस विभाग में यादव कर्मचारियों की संख्या अधिक होने के कारण 10 प्रतिशत अधिक तैनाती है।

श्री तिवारी ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के विषय में बताया उन्होंने कहा की प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल ठीक है जो अपराध हो जाते है उनका खुलासा भी जल्द किया जाता है। आवास विकास में लोहिया प्रतिमा के सुंदरीकरण के विषय में जिलाधिकारी को कहा गया है| जल्द इसका सुंदरीकरण किया जायेगा| लोहिया अस्पताल की खराब हालत की जानकारी देकर असलियत जानने के लिये अकेले अस्पताल जाने की सलाह दी गई।

इस दौरान लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव अकरम सिद्दीकी, सपा के मीडिया प्रभारी मंदीप यादव मौजूद रहे।