दलाईलामा से मिलने नही पंहुचे मुख्यमंत्री, रविवार को आने की चर्चा!

Uncategorized

akhilesh snkisaफर्रुखाबाद: बीते दो दिन से मोहम्दाबाद के संकिसा में चल रहे बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नही पंहुचे| जिससे प्रशासन ने राहत की साँस ली है| वही सपा नेताओ पर जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विजय यादव की नजर टेडी रही|
मुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम पक्का होते ही आस-पास के जिलो से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया था| उन्हें हेलीपैड से दलाईलामा के गेस्ट हाउस तक लाने के लिए भरी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी| लखनऊ से कई कारे भी संकिसा पंहुच गयी थी| सपा नेताओ का जमाबड़ा सुबह से ही लगने लगा था| लेकिन शिवपाल सिंह के कार्यक्रम में उत्पात होने से नजर डीएम-एसपी ने किसी को भी गेस्ट हाउस के आस-पास भटकने तक नही दिया गया| लेकिन मुख्यमंत्री के ना पंहुचने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की साँस ली| जिससे सपाई मायूस होकर लौट गये| बुलाया गया अतिरिक्त पुलिस बल भी वापस हो गया|

सपा के जिला प्रवक्ता मंदीप यादव ने फोन पर बताया की मुख्यमंत्री के रविवार को दोपहर आने की जानकारी मिली है|