भाजपा के व्यक्तिगत सदस्यता में फर्जीवाड़ा करने वालो के लिए काली सूची

Uncategorized

bjp-in-maharashtra_20141019_102936_19_10_2014फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने जनपद पंहुचकर पार्टी के सदस्यता अभियान के समीक्षा की| 31 दिसम्बर तक चले प्रथम चरण में मंडलवार हुई सदस्यता का व्योरा लिया| वही एक जनवरी से दूसरे चरण की सदस्यता के लिये तैयारियों की रूपरेखा तैयार की एवं प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने के लिये भी कहा| उन्होंने कहा है की प्रदेश द्वारा व्यक्तिगत सदस्यता का फोन के माध्यम से सत्यापन किया जायेगा| सत्यापन के बाद सक्रिय सदस्य बनने योग्य कार्यकर्ता की सूची जिला मुख्यालय पर आयेगी| व्यक्तिगत सदस्यता में फर्जीवाड़ा करने वाले कार्यकर्ताओ को काली सूची में डाला जायेगा|

श्री बंसल ने आवास विकास स्थित व्रह्मदत्त द्विवेदी फाउंडेशन में आयोजित बैठक में कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान तीन प्रमुख मकसदो के साथ चलाया गया है| पहला मकसद सदस्यता के माध्यम से पार्टी का जनाधार बढ़ाना जिसके तहत मतदाता को समर्थक फिर उसे कार्यकर्ता बनाना है| प्रदेश के एक लाख 40 हजार बूथों पर पार्टी की पकड़ मजबूत करना है| इसके साथ तीसरा मकसद पार्टी की राष्ट्रवादी विचार धारा को जन-जन तक पंहुचाना है| पार्टी ने इन्ही मकसदो के तहत बूथ स्तर तक प्रवासी तय करना भी है|

उन्होंने कहा कि यूपी में एक लाख 40 हजार बुथो पर सदस्यता करने में पार्टी का लक्ष्य एक करोड़ पांच लाख सदस्य एवं एक लाख 20 हजार बूथों पर कम से कम 100 सदस्य बनाने का है| एक जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले दूसरे चरण में लक्ष्य पूरा न होने की स्थित में फरवरी में सदस्यता का तीसरा चरण चलाया जायेगा| 31 दिसंबर तक चले चरण में पूरे प्रदेश में 71 लाख से अधिक सदस्य बनाये जा चुके है|

व्यक्तिगत सदस्यता पर जोर देते हुए प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति/कार्यकर्ता जो पार्टी का सक्रिय सदस्य बनना चाहता है उसे न्यूनतम 100 सदस्य व्यक्तिगत रूप से बनाने पड़ेगे| बूथ सदस्यता एवं कैम्प सदस्यता में बने सदस्यता व्यक्तिगत सदस्य में नही गिने जायेगे| प्रदेश द्वारा व्यक्तिगत सदस्यता का फोन कर सत्यापन किया जायेगा| सत्यापन के बाद सक्रिय सदस्य बनने योग्य कार्यकर्ताओ की सूची जिला मुख्यालय पर आयेगी| इस सूची के कार्यकर्ता ही सक्रिय सदस्य बन पायेगे| व्यक्तिगत सदस्यता में फर्जीवाड़ा पाये जाने पर सदस्य बनाने वाला काली सूची में डाला जायेगा|
इस दौरान क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओम प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री सत्यपाल सिंह, सांसद मुकेश राजपूत, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, डॉ० रजनी सरीन, ,डॉ० भूदेव सिंह, राजीव कुमार, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, शमसाबाद चेयर मैंन विजय गुप्ता, भाजयुमो के राष्ट्रीय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी, भाष्कर दत्त , जिला सदस्यता प्रभारी विमल कटियार, डी एस राठौर, प्रदीप सक्सेना, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिलीप भारद्वाज, प्रभात अवस्थी, पवन गौतम, धीरेन्द्र वर्मा आदि मौजूद रहे| अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार ने की|