जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना, अधेरा धरा पर कही रह ना जाये

Uncategorized

BIRENDR SVRUPफर्रुखाबाद: डॉ वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर में आयोजित जूनियर वर्ग के रंगारंग कार्यक्रम में बच्चो के धमाल को देखकर दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए| बच्चो ने विभिन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण, सफाई अभियान व हमारी संस्कृति को एक साथ दर्शाया|

कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्नल भुवनेश शर्मा ने दीप जलाकर किया| जूनियर वर्ग में कक्षा तीन व पांच के बच्चो ने सरस्वती बंदना का गायन किया| इसके बाद अम्ब्रेला नृत्य, सालसा नृत्य, क्लीन इंडिया, रामायण में अशोक बाटिका का चित्रण किया गया| कुछ बच्चो ने फिल्म कलाकारा हेलन के न्रत्यो को पेश किया तो दर्शक दांतो तले उंगलिया दबा बैठे| छात्रों ने जब जलाओ दिये पर रहे ध्यान इतना गीत प्रस्तुत किया तो पंडाल में खामुसी हो गयी|

कक्षा पांच के छात्रों ने साम्मा नृत्य, नारी की शक्ति कार्यक्रम भी सराहनीय रहा| वालीवुड के नगमो की तर्ज पर बच्चो न मेंडले नृत्य प्रस्तुत किया| जूनियरों की हास्य कमेडी भी खूब सराही गयी| इस दौरान विधालय के प्रधानाचार्य संजय अरोड़ा आदि मौजद रहे|