नवीन कटियार सहित आठ पर डकैती का मुकदमा

Uncategorized

NVIN KATIYARफर्रुखाबाद: मंदिर तोड़ने में बीएसएनएल कर्मी से चल रहे विवाद के चलते उसकी पत्नी ने नवीन कटियार व उनके चार-पांच अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस अदालत के अादेश पर डकैती का मुकदमा दर्ज कर लिया है| पुलिस जाँच में जुट गयी है|

शहर के बीएसएनएल निवासी जागेश्वर सिंह की पत्नी नीलमा राजपूत ने अदालत के आदेश पर नवीन कटियार पुत्र सूबेदार सिंह निवासी आवास विकास, राजकुमार शुक्ला पुत्र रघुवंशी उनके पुत्र व चार-पांच अज्ञात के विरुद्ध डकैती का मुकदमा दर्ज कराया है| जिसमे महिला ने अपनी जंजीर व ईटे, फाबड़ा, तसला जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है|
मकान मालिक महिला नीलमा ने आरोपियों से अपने पति व पुत्र को जान का खतरा भी बताया है| अदालत का आदेश मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया| बताते चले की नीलिमा व नवीन कटियार के बीच कई महीनो से मंदिर तोड़े जाने को लेकर विवाद चल रहा है| पुलिस जाँच में जुटी है|

वरिष्ठ उप निरीक्षकं हरीश चन्द्र ने बताया की जाँच की जाएगी| जाँच के बाद ही कार्यवाही होगी|