आनलाइन सदस्यता के लिए कैंप लगायेगे बीजेपी के सभी मोर्चा

Uncategorized

bjp copyफर्रुखाबाद: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाये सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपा नगर कमेटी ने भी अपनी कमर कस ली है| जिसमें सभी को आने वाली पांच दिसम्बर तक आनलाइन सदस्यता के लिए सभी मोर्चा कैंप करेगे|

आवास विकास स्थित एक होटल में आयोजित अभी मोर्चो की बैठक में निर्णय लिया गया की सभी सातों मोर्चा जनपद में जगह-जगह आन लाइन सदस्यता के लिए कैप लगायेगे| जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया की बैठक में सभी को सदस्यता सम्बन्धी पूरी जानकारी दे दी गयी है और कहा गया है की जगह- जगह जाकर लोगो को आनलाइन सदस्यता के नम्बर की जानकारी दे| जिससे अभियान में तेजी आ सके| फ़िलहाल जादा से जादा सदस्य बनाने के लिए पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है|
इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, सत्यपाल सिंह, पवन गौतम, मीरा सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे|