सामूहिक विवाह:95जोड़ो ने थामा एक दूजे का हाथ

Uncategorized

vivahफर्रुखाबाद: सेवावृत अनुष्ठान के तहत मनोज अग्रवाल व चेयरमैंन वत्सला अग्रवाल ने सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया| जिसमे 95 जोड़ो ने एक दूसरे के गले में वर माला डाली और साथ जीने मरने की कसम खा ली| विवाह समारोह आये अतिथियों ने सभी को आशीर्वाद दिया|
बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित किये गये समारोह में आज सुबह से ही अतिथियों का आना शूरू हो गया था| शाम होते होते मेले जैसा नजारा नजर आया| कार्यक्रम के संयोजक मनोज अग्रवाल व वत्सला अग्रवाल ने गणेश की प्रतिमा पर दीप जलाकर समारोह का शुभारम्भ किया| जिसके कुछ समय के बाद जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार, एसपी विजय यादव, नगर मजिस्ट्रेट, एडीएम मनोज सिंघल आदि भी पंहुच गये|
अधिकरियो ने आयोजको को धन्यवाद दिया और कहा की इस तरह के आयोजन से दहेज रूपी बीमारी को दमन करने में मदद मिलेगी| समारोह में सर्वाधिक दलित वर्ग के 31 जोड़े एक दूजे के हुए| इसके साथ ही मुस्लिम समाज से एक जोड़ा शामिल हुआ|
कार्यक्रम में मधुप अग्रवाल भी मौजूद रहे| संचालन राम आसरे निराला ने किया|