मजदूर के आशियाने में लगी आग, हजारो का सामान राख

Uncategorized

aagफर्रुखाबाद: सोमवार दोपहर अचानक एक मजदूर के बंद घर में आग लग गयी जिससे उसका सारा सामान जलकर राख हो गया| जानकारी होने पर मजदूर ने अपने पड़ोसियों के सहयोग से आग पर काबू पाया| पुलिस मौके पर पंहुची|

कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी बांके लाल पुत्र हरी शरण सक्सेना की सिटी कालेज के पास सड़क किनारे झोपडी है| जिसमे ताला पड़ा था| मजदूर अपने पास के ही दुसरे घर में था| दोपहर तकरीबन 12:30 बजे अचानक उसके घर पर आग लग गयी| जिससे उसका सारा सामान जल गया| घर से धूआँ निकलते देख भीड़ लग गयी| पडोस में लगे समर से पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया|
जानकारी होने पर आवास विकास चौकी प्रभारी डेढ़छैल फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| उन्होंने पीड़ित को आर्थिक मदद भी दी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]