भूमि विवाद में किशोरी को किया गायब

Uncategorized

agvaaफर्रुखाबाद : बीते काफी समय से चल रहे भूमि विवाद की रंजिश को लेकर 12 साल की एक लड़की को अगवा कर लिया गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी युवक और उसके चाचा को हिरासत में ले लिया।

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में गांव बुढ़नामऊ (कठेरियन नगला) निवासी सिराज ने गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत की। जिसमे कहा कि 12 नवंबर को वह घर पर नहीं थे। देर शाम गांव की ही लड़की उनकी 12 वर्षीय पुत्री को घर से बुला ले गई। देर रात तक पुत्री के वापस न आने पर पत्नी ने लड़की के घर जाकर जानकारी की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर पत्नी वापस घर चली आयीं। रात को जब वह घर लौटे तो पत्नी ने उन्हें मामले से अवगत कराया।

इस पर वह पुन: उस लड़की के घर गये तो घर के सभी सदस्य गायब थे। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर वह पत्नी के साथ रिपोर्ट लिखाने कोतवाली गये, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अपर पुलिस रामभवन चौरसिया ने फतेहगढ़ कोतवाली आरपी यादव को शीघ्र कार्रवाई के आदेश दिये।
एएसपी के कड़े रुख को देखते हुए सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह,कर्नलगंज चौकी प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने संयुक्त रूप से कई संभावित स्थानों पर छापे मारकर अगवा बालिका को बरामद कर आरोपी किशनू व उसके चाचा सतेंद्र को हिरासत में ले लिया। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि आरोपी किशनू का बालिका के परिजनों से भूमि विवाद की रंजिश चल रही है। कार्रवाई जांच के बाद की जायेगी।