ब्रेकिंग: एमआईसी व जीआईसी के सभी अध्यापको का मंत्री ने वेतन रोका

Uncategorized

mantri vijay bhadurफर्रुखाबाद:प्रदेश सरकार के माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री विजय बहादुर पाल के सामने जनपद में शिक्षा व्यवस्था शून्य मिली| कालेज केनिरीक्षण के दौरान मंत्री के सबालो का जबाब छात्र नही दे सके| कक्षाओ में छात्र उपस्थित ना होने पर मंत्री ने दोनों कालेजो के अध्यापको का वेतन रोक दिया| जिससे जिले के कालेजो में हड़कम्प मच गया| मंत्री अधिकारियो पर खफा दिखायी दिये| उन्होंने यह भी कहा कि दोषी अधिकारियो को लखनऊ जाकर देखेगे|

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के एक कार्यक्रम में जनपद आये शिक्षा राज्य मंत्री ने सबसे पहले राजकीय बालक इंटर कालेज फतेहगढ़ का औचक निरिक्षण किया| अचानक पंहुचे मंत्री को देखकर विधालय प्रशासन में हड़कम्प मच गया| मंत्री ने सबसे पहले कालेज कि कक्षा 11 व 12 में पंहुच कर अंग्रेजी के प्रश्न उत्तर किये| जिस पर छात्र उनका मुंह ताकने लगे| पूरी क्लास में केबल एक छात्र ही मंत्री के सबाल का सही उत्तर दे पाया| जिस पर मंत्री का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर विधालय के अध्यापको की क्लास लगा दी|
इसके बाद मंत्री ने उसी कालेज की कामर्स की कक्षा में पंहुच कर देखा तो अध्यापक टेस्ट बुक से पढ़ा रहे थे| जिस पर मंत्री ने नाराजगी जतायी| इसी बीच उन्होंने छात्रों से “ये किताबे यंहा रखी है” की अंग्रेजी पूछी तो छात्र नही बता सके|

राजकीय इंटर कालेज में निरिक्षण के बाद मंत्री विजय बहादुर एमआईसी पंहुचे| यंहा कि दशा देखकर वह भौचक्के रह गये| क्लास में केबल चार बच्चों को ही गुरु जी पढ़ा रहे थे| जिस पर मंत्री ने उनसे कहा कि छात्र संख्या कम क्यों है तो शिक्षक ने बताया कि पंजीकरण 108 छात्रों का है लेकिन बच्चे भाग जाते है| इस पर मंत्री झल्ला गये उन्होंने कहा कि बच्चे भाग जाते है या घर पर पढाते हो| उन्होंने शिक्षक कि जमकर क्लास लगा दी|
निरिक्षण के बाद मंत्री ने जेएनआई को बताया जनपद में शिक्षा की स्थित ठीक नही लग रही है| उन्होंने कहा कि कालेजो के निरिक्षण के दौरान जो कमी मिली है उसकी रिपोर्ट तलब की है| मंत्री जी कहा कि शिक्षा के प्रति शिक्षको का खिलबाड़ बर्दास्त नही किया जायेगा|
जिला विधालय निरीक्षक भगवत पटेल ने बताया कि मंत्री के निर्देश पर दोनों विधालयो के सभी अध्यापको का एक माह का वेतन रोक दिया गया है| इसके बाद जाँच टीम गठित की जाएगी| जो विधालयो कि शिक्षा गुणवत्ता कि जाँच करेगी|