वार्डन व लेखाधिकारी के आपसी विवाद की भेट चढ़ रहा बच्चो का भविष्य

Uncategorized

dm wife niisha singh adm wife anju singhफर्रुखाबाद:(कमालगंज) जिलाधिकारी व एडीएम की पत्नियों ने कस्तूरबा गाँधी बिधालय कमालगंज का निरीक्षण किया तो वंहा की वार्डन व लेखाधिकारी के बीच चल रहे आपसी मतभेद उनके सामने खुल कर आ गया| विधायल में कई महात्वपूर्ण कमिंया मिली|
डीएम नरेन्द्र कुमार की पत्नी निशा चौहान व अपर जिलाधिकारी मनोज सिंधल की पत्नी अंजू सिंधल ने सयुक्त रूप से निरीक्षण के दौरान विधालयो में कमी ही कमी नजर आयी| मजे की बात यह है की बच्चों को पिछले एक महीने से चाय तक नसीब नही हुई| मच्छर लोशन भी बच्चो के पास नही मिला| बच्चों के लेटने के लिए गददे फटे हुये मिले|
इसी बीच जिलाधिकारी की पत्नी श्रीमती निशा सिंह ने कुछ बच्चों से पूंछताछ की लेकिन बच्चे किसी भी सबाल का सही उत्तर नही दे सके| कुछ बच्चो के पास खाने की थाली भी नही थी|यह देख, नाराज निशा सिंह को मौके पर मौजूद बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने बताया कि विधालय की वार्डन व लेखाधिकारी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है| जिसके चलते विधालय की व्यवस्था भगवान भरोसे है|
गिर सकती है वार्डन व लेखाधिकारी पर गाज
मौके पर विधालय में मिली भारी कमी व लापरवाही को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों पर कार्यवाही किये जाने के संकेत दिये है| उन्होंने कहा है जब तक दोनों हटेगे नही तब तक विवाद नही ख़त्म होगा| जिससे अब कार्यवाही होना तय माना जा रहा है|
वार्डन ने पत्रकार को धमकाया
विधालय निरीक्षण करने गयी अधिकारियो की पत्नियों ने भारी कमिंया पायी तो मौके पर कुछ पत्रकार भी कबरेज करने के लिए पंहुच गये| दोनो के जाने के बाद वार्डन ने पत्रकार को धमकाते हुये कहा कि यदि उनकी खबर छापी तो तुम्हे देख लेगे|