अंगूरीबाग व्यापार मंडल ने उठायी गंगा दरवाजा में चौकी बनाने की मांग

Uncategorized

anguri baag vyapar mndal copyफर्रुखाबाद: अंगूरीबाग व्यापार मंडल ने बैठक कर विभिन्न समस्याओ पर विचार किया गया| जिसमे सुरक्षा से सम्बन्धी विशेष सतर्कता बनाये रखने की मांग पुलिस व प्रशासन से की है|
अंगूरीबाग स्थित बिधानंद आर्य के आवास पर बुलायी गयी बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सक्सेना ने कहा की साहबगंज नरायणदास से गंगा दरवाजा तक सड़क का निर्माण कराया जाये| पुलिस सहायता केंद्र पर हैण्डपाइप की व्यवस्था व पुलिस सहायता केंद्र के पास लगी हाईमेक्स लाइट को दूसरे स्थान पर लगायी जाये| इसके साथ ही महाकाल मन्दिर के पास का ट्यूबबेल पिछले दस वर्षो से बंद है| जिसे जल्द चालू करने की मांग की गयी है|
इसके साथ ही गंगा दरवाजा पर एक पुलिस चौकी खोलने की मांग भी व्यापारियों ने उठायी| अपनी आठ सूत्रीय मांगो को लेकर व्यापारियों ने रणनीति बनायी| उन्होंने कहा की यदि जल्द मागों पर प्रशासन ने गौर न किया तो आलाधिकारियो को घेरा जायेगा|
इस दौरान महामंत्री हाजी इदरीश चौधरी, कोषाध्यक्ष रवीन्द्र प्रकाश आर्य, विधानंद आर्य, सभा सद महेन्द्र कुमार , डॉ कमलेश, सत्यवीर, पुरन लाल, मुकेश, ब्रजेश कुमार, उमेश चन्द्र, विनोद कुमार व अब्दुल कयूश आदि लोग मौजद रहे|