जरदोजी कारीगरों की रोजीरोटी पर पांच दिन बाद भी फैसला नही!

Uncategorized

DRDOJI VYAAPRIफर्रूखाबाद: करोंडो रूपये का कारोबार ठप्प होने के बाद भी पांच दिन बीत गये और जरदोजी कारीगरों की रोजी रोटी का फैसला नही हो सका| वही व्यापार मंडल ने बैठक कर सात घंटे के 15 रूपये व 11 घंटे के 30 रुपये बढ़ाने की बात कही| वही जरदोजी व्यापार मंडल ने हडताल खत्म हो जाने का बात कही है| लेकिन व्यापार मंडल इस निर्णय में अभी पूर्ण रूप से संतुष्ट नही दिख रहा है|
नगर के चीनीग्रान स्थित पप्पू खां के जरदोजी के कारखाने में बुलायी गयी मिश्रा व कंछल व्यापार मंडल की बैठक में जरदोजी कारीगरों की दिहाड़ी बढाये जाने की बात पर विचार हुआ| जरदोजी व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने कहा की वह 11 घंटे के 30 रूपये व 7 घंटे के 15 रूपये बढ़ाने को तैयार है| उन्होंने कहा की उनकी जरदोजी कारखाने के कारीगरों से बात हो गयी है| वह इस बात पर राजी भी है| इस लिए कारीगरों ने हडताल खत्म करने का फैसला किया है|
वही बैठक में गये व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी (ददुआ) ने बताया की वह भी बैठक में गये थे| लेकिन बैठक में कोई जरदोजी कारीगर का प्रतिनिधि नही आया| इस लिए हडताल के खत्म होने के विषय में नही कहा जा सकता| फ़िलहाल जरदोजी व्यापारियों व कारीगरों के बीच व्यापार मंडल के हस्तक्षेप के बाद भी स्थित अभी तक साफ नही हो पायी है|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]