दबंगो ने दिन दहाड़े की फायरिंग, खोखा बरामद

Uncategorized

16june2010harsh fayringफर्रुखाबाद: शहर में रंगवाजी व गोलीवाजी थमने का नाम नही ले रही| क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने दबंगो ने दहशत फ़ैलाने के चक्कर में कई राउंड फायरिंग कर दी| जिससे भगदड़ मच गयी| मौके पर पंहुची पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है| पुलिस जाँच में जुटी है|

शहर कोतवाली क्षेत्र के क्रिश्चियन इंटर कालेज के सामने दबंगो ने अपने विरोधियों पर हनक जमाने के लिए कई राउंड फायरिंग कर दी| दरअसल बढ़पुर के निकट कुछ युवको ने झगड़ा करने के बाद एक दूसरे का पीछा करते हुए कालेज के पास पंहुच गये| जिसके बाद एक पक्ष ने दबाब बनाने के लिए दिन दहाड़े फायरिंग कर दी और फरार हो गये|
सूचना मिलने पर कोतवाल राजकुमार सिंह फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और युवको को तलाश किया| लेकिन वह पुलिस के हत्थे नही चढ़े| जाँच के दौरान पुलिस को मौके पर एक 315 बोर के कारतूस का खोखा मिला है| फायरिंग से दुकानदारो में दहशत है|