हाईवे पर नशे में निर्वस्त्र कई घंटे पड़ी रही महिला

Uncategorized

MHILAAफर्रुखाबाद: इटावा बरेली हाईवे पर एक महिला नशे की हालत में कई घंटे तक पड़ी रही| कुछ घंटे बाद पुलिस भी मौके पर पंहुची लेकिन पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही| सिपाहियों ने जैसे तैसे एक राहगीर महिला से उसके कपड़े सही कराये| जिसके बाद महिला पुलिस की मदद से उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती करा दिया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के बघार नाले के निकट इटावा बरेली हाईवे पर एक 45 वर्षीय महिला को कुछ लोगो ने नशे की हालत में पड़ा देखा| महिला के निर्वस्त्र पड़े होने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गयी| किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी| जिसके बाद आई टी आई चौकी के सिपाही राजकुमार शर्मा अपने साथियो के साथ मौके पर पंहुच गये और आला अधिकारियो को मामले की जानकारी दी| जानकारी के तकरीवन एक घंटे बाद कोतवाल राजकुमार सिंह महिला पुलिस के साथ मौके पर पंहुचे| और काफी प्रयास के बाद महिला को गाड़ी में बैठा लोहिया अस्पताल पहुचाया|