जल्द बढ़ेगी एक हजार से अधिक रोडवेज बसे: मानपाल सिंह

Uncategorized

MAAN PAL SINGHफर्रुखाबाद: पूर्व विधायक स्वर्गीय विमल तिवारी कि आठ वी पुन्य तिथि पर जनपद आये परिवहन राज्य मंत्री मान पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश को जल्द ही एक हजार से अधिक नई रोडवेज बसों को दिया जायेगा| इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गयी है|
पूण्यतिथि पर अग्रवाल सभा भवन पंहुचे राज्य मंत्री ने कहा कि प० विमल तिवारी प्रखर बुद्धि के व्यक्ति थे| उन्होंने समाज के लिए बहुत से काम किये| उन्होंने कहा कि आज के दौर में राजनीति को प० विमल तिवारी जैसे व्यक्ति की जरूरत है| इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिस तरह मोदी कि पार्टी के लोग झाड़ू पकड़ कर फोटो खीचा रहे है| उससे भारत कि गंदगी साफ़ होने वाली नही| इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करने होगे| उन्होंने यह भी साफ कह दिया कि बसों का किराया किसी भी कीमत पर अभी कम नही किया जायेगा| किराया कम करने का कार्य कैविनेट का है| अरुण प्रकाश तिवारी ने उनसे कहा कि वरिष्ठ नागरिको के लिए किराये में आरक्षण होना चाहिए| जिस पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सही है और वह इसे अपने विभाग में उठायेगे| श्री सिंह ने यह भी कहा कि जल्द ही एक हजार से अधिक नई रोडबेज बसे प्रदेश की सडको पर दौड़ेगी|
पूर्व कैविनेट मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि प० विमल तिवारी कभी भी तनाव में नही रहते थे| पुरे जीवन भर उन्होंने समाज की सेवा कि|
इस दौरान पूर्व मंत्री सुखदा मिश्रा, विश्वास गुप्ता, पुन्नी शुक्ला, डॉ दिनेश अग्निहोत्री, अनिल तिवारी कार्तिकेय तिवारी, देवाशीष तिवारी नफीस हुसैन आदि मौजूद रहे|