मार्ग दुर्घटना में मासूम साले की मौत,जीजा गम्भीर

Uncategorized

accidantफर्रुखाबाद: बीती देर शाम तकरीवन 9 बजे कायमगंज बाई पास पर जीजा-साले मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गये| जिसमे साले की मौत हो गयी वही घायल जीजा को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|
थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बबना निवासी आशीन पुत्र रक्षपाल बीते दिन दिल्ली से दीपावली मनाने के लिए लौटा था| उसके साथ उसका 10 वर्षीय साला नन्हे पुत्र दीवानी निवासी गढिया चाचूपुर मोड़ राजेपुर भी था| बीती शाम वह अपने साले नन्हे को उसके घर छोड़ने के लिये आ रहा था| वह जब हथियापुर के निकट पंहुचा तो वह मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गया| जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये|
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और 108 एम्बुलेंस से दोनों को लोहिया अस्पताल भिजवाया| जंहा चिकित्सक ने नन्हे को मृत घोषित कर दिया| जबकि उसके जीजा को भर्ती कर लिया गया| पुलिस ने शनिवार को मृत नन्हे के शव का पोस्टमार्टम कराया|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]