काली नदी के पास मिले कई जानवरो के सर, दो आरोपी गिरफ्तार

Uncategorized

hjmफर्रुखाबाद:(जहानगंज) काली नदी के किनारे कई बड़े जानवरों के सर मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया| ग्रामीणों ने आरोप लगाया की दूसरे समुदाय के लोगो ने उनके जानवरों को पकड़ कर उन्हें काटने के बाद सर नदी के पास फेंक दिये| जिसके बाद पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पुलिस पूंछताछ कर रही है|
थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम बंथल शाहपुर एवं राजेपुर टप्पा मंडल गांव के बीच काली नदी के किनारे कुछ जानवरों के सर पड़े होने की खबर सुनकर मौके पर भीड़ लग गयी| जिसके बाद सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जहानगंज सुनील कुमार यादव मौके पर पंहुचे और उन्होंने कटे सरो को कब्जे में ले लिया| लोगों ने आरोप लगाया कि अल्पसंख्यकों ने उनकी गाय, भैस एवं बछडों का बध कर दिया है और उनके सिर आदि अंग छिपाये गये है। कुछ समय के बाद सीओ मोहम्दाबाद योगेश कुमार सिंह ने भी मौके पर पंहुच कर जाँचपड़ताल की| गायो के सर बरामद होने की सूचना पर हिन्दू जागरण ,मंच के जिलाध्यक्ष राधव दत्त मिश्रा भी पंहुचे| उन्होंने पुलिस पर कार्यवाही का दबाब बनाया|
पुलिस ने नजुरुल, मनेवर, को गौ बध निवारण अधिनियम केतहत गिरफ्तार कर लिया है| वही मुकदमे में नामजद दो अन्य बन्ने खां व चुन्ने खां फरार है|
पुलिस ने मौके पर पर कमालगंज के पशु चिकित्साधिकारी डा0 रमेश शाक्य को भी बुला लिया| जिन्हें सभी जानवरों के सर पोस्टमार्टम के लिए सौप दिए गये|
थानाध्यक्ष जहानगंज सुनील कुमार यादव ने बताया की पकड़े गये आरोपियों से पुंछताछ की जा रही है| पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने बताया की घटना के सम्बन्ध में कठोर कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है|