मजदूरों ने साईकिल सवार पर डाला खौलता हुआ डामर, ग्रामीणों ने बनाया बंधक

Uncategorized

vijy mhmdpur4फर्रुखाबाद:(राजेपुर) सोमबार शाम को साईकिल सवार को रास्ता ना देने के विवाद में सड़क बना रहे मजदूरों व ठेकेदारों ने उसे जमकर पीटा बाद में उसके ऊपर खौलता हुआ डामर डाल दिया| घायल को उपचार हेतु लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है| वही ग्रामीणों ने मारपीट करने वाले युवको को गाँव में बंधक बना लिया| पुलिस ने बंधक बनाने की जानकारी ना होने की बात कही|
थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी विजय कुमार सिंह उर्फ़ टिंकू पुत्र बाबू सिंह साईकिल से गाँव जा रहा था| गाँव के रास्ते में पीडब्लूडी के द्वारा डामर रोड बनायी जा रही थी| विजय भी नशे में था उसने काम कर रहे मजदूरों से रास्ते से हट जाने की बात कही लेकिन वह नही हटे| जिसके बाद दोनों तरफ के लोगो के नशे में होने पर विवाद होने लगा| विजय का आरोप है की मजदूरों ने उसके ऊपर खौलता डामर डाल दिया| जिससे वह झुलस गया|
परिजनों ने घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया| वही घायल ने अपनी नकदी व मोबाइल भी लुट लेने का आरोप लगाया है| घटना के बाद ग्रामीणों ने चार मजदूरों को बंधक भी बना लिया|
थानेदार मो० मुस्लिम खान ने बताया की उन्हें घटना के सम्बन्ध में जानकारी नही है| पुलिस को घटना स्थल पर भेज कर जाँच करायी जाएगी|