थानेदार राघवन के खिलाफ जाँच सीधे जिलाधिकारी के निर्देशन में: एडीएम

Uncategorized

SO RAGHVAN KUMAR SINGH56फर्रुखाबाद: ट्रेक्टर लूट के ममाले में पीडितो की पिटाई करने के मामले में थानाध्यक्ष राघवन सिंह के खिलाफ जाँच सीधे जिलाधिकारी के निर्देशन में की जाएगी| जिलाधिकारी ने थाने से रिपोर्ट की कांपी भी तलब की है| उधर पीड़ित पक्ष अधिकारियो से मिलकर मेडिकल कराने की तैयारी कर रहा है| जिससे अब प्रशासनिक तलवार थानेदार पर लटकती नजर आ रही है| सपा जिलाध्यक्ष पहले से ही थानाध्यक्ष के खिलाफ हो गये है|
बीते दिन तहसील दिवस में पंहुचे पीड़ित पक्ष के साथ कांग्रेस सपा नेताओ ने एक सुर में थानाध्यक्ष के इस गैर क़ानूनी तरीके को लेकर हंगामा किया था| सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने अधिकारियो के साथ साथ थानाध्यक्ष राघवन सिंह को जनकर लताड़ लगाई थी| जिसके बाद मऊदरवाजा थाने में ही पुलिस ट्रेक्टर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया था| एडीएम ने जाँच के आदेश दिये थे|
बुधवार को अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल ने जेएनआई को बताया की जिलाधिकारी ने कल शाम को ही थानेदार को फोन पर लताड़ा था| इसके साथ ही उन्होंने रिपोर्ट की कापी भी तलब की थी| उन्होंने बताया की जाँच जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में जल्द शुरू कर दी जाएगी| जिलाधिकारी ही जाँच में अधिकारीयों को नियुक्त करेगे| श्री सिंघल ने बताया की अगर थानाध्यक्ष दोषी है तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी|
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]