गाँधी जयंती: कांग्रेसियों ने भी पढ़ा अहिंसा का पाढ

Uncategorized

dinesh agnihotriफर्रुखाबाद: राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने भी गाँधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया| जिसमे सभी को गाँधी जी के बताये रास्ते पर चलने पर जोर दिया गया|
कांग्रेसियों ने नगर पालिका कार्यालय(टाउनहाल) पर गाँधी प्रतिमा को नमन कर माल्यार्पण किया| इस दौरान जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने कहा की हमे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए| उन्होंने पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर भी प्रकाश डाला| और कहा की शास्त्री जी ने जो नारा जय जवान- जय किसान का दिया था वह आज भी लोगो के लहू को देशभक्ति से सरावोर कर देता है|
नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन ने कहा की गाँधी के एकता व भाई चारे के आदर्शो का पालन करते हुए राष्ट्र को प्रगति पर ले जाने का कार्य हमे करना चाहिए|
पूर्व जिला महासचिव डॉ दिनेश अग्निहोत्री ने कहा की गाँधी व शास्त्री जी जैसे व्यक्तित्व को समाज हमेशा याद करता रहेगा| नौजवानों को उनके आदर्शो से शिक्षा लेने की आवश्यकता है| सभा को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र नाथ कटियार ने भी सम्बोधित किया|
इस दौरान सर्वोदय मण्डल के मंत्री लक्ष्मण सिंह, कौशलेन्द्र सिंह यादव, दिनेश चन्द्र दीक्षित, सुरेश चन्द्र कटियार, बल्लू ठाकुर व रामौतार दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे|
सपा का भी रघुपति राघव राजा राम
सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया| इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, नगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता, शिवपाल यादव, डॉ धीरज यादव, प्रदीप यादव, अजय सिंह यादव व रामरतन शाक्य आदि मौजूद रहे|