मुंबई के सरकार पर किया कमेंट तो हुई गिरफ़्तारी, शिवसैनिकों ने किया बवाल

Uncategorized

मुंबई : रविवार को शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे का अंतिम संस्कार हुआ| जिसके चलते पूरी मुंबई में अघोषित कर्फ़िउ का माहोल बना हुआ था| ऐसे में ‘मुंबई बंद’ और ठाकरे को लेकर सोशल नेटवर्किंग साईट फेसबुक पर कमेंट करने के वाली एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 21 वर्ष की इस लड़की ने लिखा था- ठाकरे जैसे लोग रोज पैदा होते और मरते हैं। इसके लिए बंद करने की कोई जरूरत नहीं है।

पुलिस ने कमेंट लिखने वाली और लाइक करने वाली दोनों लडकियों को पकड़ लिया। दोनों को धारा 295 (ए) (धार्मिक भावनाएं भड़काना) और धारा 64 (ए) के अंतर्गत गिरफ्तार किया था।

इस कमेंट का नतीजा ये रहा कि गुस्‍साए 2000 शिवसैनिकों ने उसके चाचा के क्लिनिक में तोड़फोड़ मचा दी। गिरफ्तार लड़कियों कि जमानत हो गयी है लेकिन दोनों काफी डरी हुयी हैं|

प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्‍यक्ष जस्टिस काटजू ने लड़कियों को गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को सजा देने की मांग की है।

पुलिस तोड़फोड़ करने वाले शिवसेना कार्यकर्तायों के विरुद्ध भी कार्यवाही कर रही है|