मार्ग दुर्घटना में पत्नी सहित बंदी रक्षक गम्भीर

Uncategorized

anar singhफर्रुखाबाद: अपने रिश्तेदार के बच्चे को अस्पताल में देखने जा रहा बंदी रक्षक पत्नी सहित मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया| दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से हालत गम्भीर होने पत्नी को रिफर कर दिया गया है|
जिला कारागार फतेहगढ़ में तैनात बंदी रक्षक अनार सिंह पुत्र लवकुश सिंह अपनी पत्नी पुष्प लता के साथ मोटर साइकिल पर सबार होकरआवास विकास एक नर्सिंग होम में जा रहे थे| जंहा बंदी रक्षक के एक रिश्तेदार का पुत्र भर्ती था| जेएनवी रोड फतेहगढ़ के निकट किस अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये|
दोनों को भोलेपुर के के निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया जंहा से उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया| लोहिया में उपचार के दौरान हालत गम्भीर होने पर बंदी रक्षक की पत्नी पुष्प लता को रिफर कर दिया गया| दुर्घटना किस से हुई यह अभी तक पता नही चल पाया है|सूचना मिलने पर जिला जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा लोहिया अस्पताल पंहुचे और हाल चाल लिए|
लोहिया अस्पताल के चिकित्सक धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की महिला की हालत काफी चिंता जनक है|