सपा सरकार में पिछडो के साथ हो रहा अत्याचार: बीजेपी

Uncategorized

bjp vimalफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी ने सपा सरकार पर आरोप लगाते हुए आरोप लगाया है की सपा सरकार में निर्दोष पिछडो पर अत्याचार किया जा रहा है| जिसको लेकर सामाजिक न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने एडीएम मनोज सिंघल से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा|
संगठन के जिलाध्यक्ष सुभाष वर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पंहुचे भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय मोर्चा के पदाधिकारियों ने अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल से भेट कर दस सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया है की पिछड़े वर्ग के गरीबो की पुत्रियों को विवाह अनुदान की राशि पचास हजार की जाये| 20 प्रतिशत मजहबी आधार पर अल्पसंख्यको को देने की योजना क्षेत्र के विकास से भेदभाव है अत: पिछडे हुए क्षेत्रो को समानता का विकास किया जाये| पिछड़ी जातियो के लिए जारी की जाने वाले जाति प्रमाण पत्र निशुल्क दिया जाये, तथा उसे जीवन भर तक मान्य किया जाये|
इसके साथ ही कहा गया की समाजवादी पार्टी की प्रदेश सरकार पिछड़ी जाति के निर्दोष लोगो पर अत्याचार कर रही है| इस पर तत्काल रोक लगायी जाये| इनके साथ ही कुछ दस सूत्रीय मांगो को लेकर ज्ञापन दिया|
इस दौरान किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कटियार, जिलमहा मंत्री विमल कटियार, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन गौतम, निलेश गंगवार, डॉ वीके गंगवार, अवधेश सिंह व राम शंकर वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|