सपा जिलाध्यक्ष ने दिये 10 दिन में कमेटी गठित करने के निर्देश

Uncategorized

spaaफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जिले के विधान सभा क्षेत्र अध्यक्षों व कई प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षो को फरमान जारी किया है| जिसमे कहा गया है की 10 दिन के अन्दर वह अपनी कमेठी गठित कर उनके सामने पेश करे|
जिलाध्यक्ष राम सेवक यादव ने अल्पसंख्यक सभा, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षो व विधान सभा अध्यक्षों की घोषणा कर दी| जिसमे समाजवादी अल्पसंख्यक सभा का जिलाध्यक्ष साजिद अली, समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ राम विलास राजपूत व भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास पाल, सदर विधान सभा रामरतन शाक्य, अमृतपुर विजेंद्र सिंह, कायमगंज विधान सभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी चन्द्र पाल सिंह यादव को दी है|
जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने कहा है की 10 दिनों के अन्दर अभी अपनी अपनी कमेटी गठित कर जिलाकार्यालय भेजे |